सजदा हुसैन का

सजदा हुसैन का

दुनिया में हो रहा है वो शोहरा हुसैन का
करबल में कट गया था जो कुम्बा हुसैन का

मैदाने करबला में किया जो हुसैन ने
सब सजदों में अहम है वो सजदा हुसैन का

बातिल के आगे सर ना झुकाया, कटा दिया
करबल में देखा दुनिया ने जज़्बा हुसैन का

जाँ दे दी पर लईँ की इमामत ना की क़बूल
देखे तो कोई अक़्ल से रुतबा हुसैन का

नासिर मनेरी कहिये ना शाने इमाम में
पढ़ती है दुनिया फ़ख़्र से ख़ुतबा हुसैन का

Comments

Popular posts from this blog

سخاوت ایک پسندیدہ عمل